नालंदा में NH-20 पर कार और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, आग लगने से एक युवक की मौत, चार गंभीर

NEWS SAGA DESK

नालंदा जिले में बुधवार देर शाम NH-20 पर देवधा ओवरब्रिज के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मारुति कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद मारुति कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को तुरंत वीआईएमएस पावापुरी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के 26 वर्षीय दिव्यांशु कुमार की मौत हो गई। अन्य घायलों में हरनौत निवासी सम्राट कुमार, बेगूसराय निवासी रमण कुमार, बाढ़ निवासी रिशू कुमार और अंशु कुमार शामिल हैं। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रांची से पटना जा रही मारुति कार की सामने से आ रही स्कॉर्पियो से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और पांचों युवक झुलसते हुए किसी तरह बाहर निकल पाए। घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। स्कॉर्पियो चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More