रातू में एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

रांची। रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है । मृत व्यक्ति के चेहरे पर धारदार हथियार से मारने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने झाड़ी में व्यक्ति का शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More