बिहार में गंडक नदी पर बनेगा 10.5 किमी का नया पुल, केंद्र सरकार ने 1977 करोड़ की मंजूरी दी

News Saga Desk

बिहार के बेतिया में गंडक नदी पर बनने वाले नए पुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए लगभग 1977 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत कर दिया है। यह निर्णय नए साल से पहले राज्य के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

4 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को हरी झंडी

सूत्रों के अनुसार, बिहार के लिए केंद्र सरकार ने सड़क और पुल मिलाकर 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे और कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं।

समीक्षा बैठक में हुई चर्चा

गुरुवार को परिवहन मंत्रालय, एनएचएआई और गंडक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जमीन अधिग्रहण, निर्माण सामग्री, प्रगति और निर्माण से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि यह पुल यूपी और बिहार के बीच यात्रा दूरी और समय दोनों को कम करेगा।

यूपी-बिहार होगा और आसान कनेक्टिविटी

यह पुल बेतिया के मनुआपुल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित तिवारीपट्टी सेवराही से जोड़ेगा। इससे दोनों राज्यों के बीच सड़क संपर्क बेहद आसान हो जाएगा। परियोजना को एनएच 727AA के तहत मंजूरी मिली है।

कितना बदलेगा सफर का समय?

नया पुल बनने के बाद दूरी में बड़ा बदलाव आएगा:

रूट अभी की दूरी पुल बनने के बाद दूरी

बेतिया → गोरखपुर 160 किमी 125 किमी
बेतिया → कुशीनगर 103 किमी 73 किमी

इस पुल की कुल लंबाई लगभग 10.5 किलोमीटर होगी, जबकि एनएच 727AA लगभग 29 किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा।

प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और परिवहन को बड़ा लाभ होने की उम्मीद है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More