भागलपुर में यूनिटी मार्च को लेकर 25 नवंबर को होगी रैली

News Saga Desk

भागलपुर | भागलपुर के श्री गौशाला प्रशाल में रविवार को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, जिम्मेदारी की भावना और एकता के मूल्यों को मजबूत करना है। यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 25 नवंबर को भागलपुर में भव्य यूनिटी रैली निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत टीएनबी कॉलेज से होगी। रैली पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लोगों को एकता, राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का संदेश देगी।

आयोजकों ने कहा कि यह मार्च युवाओं के लिए प्रेरणादायक और आकर्षक होने वाला है। प्रेस वार्ता में डॉ. राहुल एन एस एस कोऑर्डिनेटर, माय भारत जिला संयोजक जेपी, जिला अध्यक्ष संतोष शाह एवं शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि युवाओं के बीच देश प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही, यह भी बताया गया कि कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर विशेष सत्र रखा जाएगा, जिससे युवाओं को लौह पुरुष के योगदान और उनकी राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने भागलपुर के सभी वर्गों से यूनिटी मार्च में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है, ताकि समाज में एकता, राष्ट्र निर्माण और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूती मिल सके।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More