चाईबासा में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी फरार

News Saga Desk

चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनी खेज वारदात सामने आई, जहां 24 वर्षीय युवती शिल्पी मोदक पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने वाली गली की है।

जानकारी के अनुसार, शिल्पी मोदक न्यू कॉलोनी नीमडीह में संतोषी मंदिर के पास रहती हैं। वह रोज की तरह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थीं, तभी पहले से घात लगाए एक युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

हमलावर ने ताबड़तोड़ किए कई वार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी। उसने शिल्पी पर लगातार 7 से 8 बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवती को सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, चाकू बरामद

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

परिजनों में आक्रोश, इलाके में भय

परिजनों के अनुसार, शिल्पी रोजाना ट्यूशन पढ़ाने जाती थीं और रात में घर लौटती थीं। घटना की जानकारी आसपास के बच्चों ने परिवार को दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा गया है। फिलहाल युवती का इलाज जमशेदपुर में चल रहा है।

Read More News

झारखंड हाईकोर्ट ने कोयला निर्यात विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब, सभी प्रतिवादियों को नोटिस

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय कोयला निर्यात से जुड़े करोड़ों रुपये के विवाद पर सुनवाई...

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

रांची: लोक भवन में शुक्रवार को यानी कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से...

Read More