अंगदान से अमर हुई आलिन, मुख्यमंत्री ने माता-पिता के साहस को किया नमन

News Saga Desk

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने एक्स हैंडल (X) पर ट्वीट कर केरल की नन्हीं बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह नाम आज पूरे देश को द्रवित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए जीवन का सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे गहन शोक के समय में अपनी पुत्री के अंगदान का निर्णय शेरिन एन जॉन और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह केवल अंगदान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा हो, लेकिन आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अपनी अमर छाप छोड़ गई है।

हेमन्त सोरेन ने कहा कि दिवंगत आलिन के माता-पिता ने जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह पूरी मानवता के लिए एक अमिट मिसाल है—ऐसी मिसाल जो हर सीमा, हर भाषा और हर भेद से परे है। उन्होंने नन्हीं आलिन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके माता-पिता के अद्वितीय साहस को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने पिनारयी विजयन की संवेदनशीलता की भी सराहना की और कहा कि दिवंगत आलिन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान देकर उन्होंने मानवता के इस संदेश को और ऊंचाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “अंगदान दूसरों को जीवन देने का महादान है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में भी अंगदान नीति को और सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

Read More News

रांची में राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन, वंदे मातरम् को पूर्ण सम्मान मिलने पर जताया आभार

रांची के आरोग्य भवन परिसर में राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया...

रांची में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने...

सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर...

Read More