श्राद्ध क्रम में शामिल होने धनबाद पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

News Saga Desk

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के धनबाद आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व विधायक आनंद महतो एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में ढांढ़स बंधाया।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More