एबीवीपी ने आयोजित किया भव्य योग शिविर, सैकड़ों छात्र हुए शामिल

News Saga Desk

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती शिशु मंदिर, न्यू एरिया मोरहाबादी परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के महानगर मंत्री तुषार दुबे की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और चेतना को जाग्रत करने की एक साधना है। यह हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जो आज संपूर्ण विश्व को स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का मार्ग दिखा रही है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और एकाग्रता भी प्रदान करता है। विद्यार्थियों को बचपन से ही योग को अपनाना चाहिए। इस दौरान छात्रों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भ्रामरी, ताड़ासन, वृक्षासन सहित अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास किया और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सही तकनीकों को सीखा। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक सहित अन्य मौजूद थे।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More