News Saga Desk
रांची: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि (एसीबी) ने कार्रवाई तेज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजकिशोर बड़ाईक, चेतन कुमार, राजेश कुमार झा और कार्तिक बड़ाईक शामिल हैं।
एसीबी के अनुसार, ये सभी आरोपी ब्रोकर हैं और जमीन खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में इनकी संलिप्तता सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।
पूछताछ में सामने आई कई अहम जानकारियां
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान एसीबी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसी अब इन तथ्यों के आधार पर आगे की जांच में जुटी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
न्यायालय में पेशी के बाद भेजे जाएंगे जेल
एसीबी की टीम गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
जांच का दायरा बढ़ने की संभावना
एसीबी का मानना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। एजेंसी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।
No Comment! Be the first one.