पाकिस्तान ने कराया अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक : 15 की मौत

News Saga Desk

इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तानी तालिबान के संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। ये हमले पाकिस्तानी सीमा से लगे अफगानिस्तान के पकटिका प्रांत के पहाड़ी इलाकों में किए गए। इस एयरस्ट्राइक में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं।

न्यूज एजेंसी AP ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमले में पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया है। अधिकारियों ने कई आतंकियों के मरने का दावा किया। हालांकि, ये साफ नहीं है कि पाकिस्तानी विमान अफगानिस्तान में कितने भीतर गए और हमले कैसे किए। मार्च के बाद दूसरी बार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More