प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार की दिल्ली में मोदी-शाह से मुलाकात, विकास एजेंडा और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन

News Saga Desk

बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों नेता एक ही वाहन से पीएम आवास पहुंचे थे।

विधानसभा चुनाव के बाद यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पहला दिल्ली दौरा है, ऐसे में इस मुलाकात को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिहार में नई सरकार की प्राथमिकताएं, केंद्र–राज्य समन्वय, विकास कार्यों की गति और आने वाले समय के लिए रोडमैप पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी मंथन

पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत में बिहार मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और फेरबदल पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। नितिन नबीन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद उनके पास रहे दो विभाग फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने और जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर रणनीति पर विचार हुआ माना जा रहा है।

नीतिगत और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा

सूत्र बताते हैं कि बैठक में राज्य से जुड़ी अहम नीतियों और वित्तीय मुद्दों पर भी बातचीत हुई। खास तौर पर महिला रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाले 10-10 हजार रुपये, बजट प्रावधान और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्र और राज्य के बीच समन्वय पर चर्चा संभव है।

गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। करीब 20 मिनट चली इस बातचीत में राज्यसभा सीटों, संगठनात्मक समीकरण और बिहार के दीर्घकालिक विकास रोडमैप पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More