Air India Big Update: पश्चिम एशिया के लिए 24 उड़ानें संचालित, UAE के लिए स्पेशल फ्लाइट्स का ऐलान

News Saga Desk

नई दिल्ली: टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 24 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानों का संचालन करेंगी। हालांकि, एयरलाइन की कुछ सेवाएं विभिन्न गंतव्यों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी।

एयरलाइन समूह ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक पोस्ट में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर इन उड़ानों का संचालन करेंगी, जिनमें जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें भी चलाई जाएंगी।

एयरलाइन के मुताबिक, भारत और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित की जाएंगी। इनमें एयर इंडिया दिल्ली से एक और मुंबई से दो वापसी उड़ानें संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से एक-एक उड़ान का संचालन करेगी।

इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए और वहां से कुल चार निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें दिल्ली और मुंबई से सेवाएं शामिल हैं।

एयर इंडिया समूह ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित सेवाओं के अतिरिक्त यूएई के लिए 10 गैर-निर्धारित उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इन उड़ानों का संचालन स्लॉट की उपलब्धता और संबंधित हवाई अड्डों पर मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More