News Saga Desk
नई दिल्ली। UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वो अक्टूबर 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। मंगलवार, 14 मई को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। इनसे पहले प्रीति सूदन UPSC की चेयरमैन थीं, जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को खत्म हुआ है।

IIT से इंजीनियरिंग, USA से PhD की
अजय कुमार ने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। इसके बाद अप्लाइड इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा, USA से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में PhD की। भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियर्स एकेडमी के फेलो भी रह चुके हैं।
केरल सरकार में संभाले अहम पद
डॉ. कुमार ने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत केरल की KELTRON कंपनी में की। वे पलक्कड़ जिले के कलेक्टर भी रहे। वो केरल सरकार के IT डिपार्टमेंट में प्रमुख सचिव रहे। रिटायरमेंट के बाद वो कई स्टार्टअप्स से मेंटोर के तौर पर भी जुड़े। MGF-कवच के फाउंडर हैं और इसके लिए 250 करोड़ रुपए का फंड भी रेज कर चुके हैं। इसके अलावा IIT कानपुर में वो विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं।
ये अवार्ड्स मिल चुके हैं…
- 2013- इलेक्ट्रॉनिक्स लीडर ऑफ ईयर
- 2019- नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से ऑनरेरी डॉक्टरेट
- 2019- एशिया पोस्ट का टॉप 50 एग्जीक्यूटिव ब्यूरोक्रेट्स
- 2019- IIT कानपुर से डिश्टिंग्विष्ट एलुमिनाई
- 2021- इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग में फेलो
अनुराधा प्रसाद को UPSC का मेंबर बनाया
अजय कुमार के साथ अनुराधा प्रसाद को सदस्य नियुक्त किया गया है। UPSC का काम काम सिविल सर्विस ऑफिसर जैसे IAS, IPS, IFS को अपॉइंट करने का होता है। इसमें 10 मेंबर्स होते हैं जिसे चेयरमैन लीड करता है। वर्तमान में UPSC में 2 मेंबर्स का पद खाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार अजय कुमार का अपॉइंटमेंट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अप्रूव किया है। UPSC चेयरमैन अपने पद पर 6 साल तक या 65 साल की उम्र तक बना रहता है।
No Comment! Be the first one.