अलीनगर सीट पर आगे रहीं मैथिली ठाकुर, 11 राउंड बाद 8551 वोटों की बढ़त

NEWS SAGA DESK

पटना : बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बड़ी बढ़त बना ली है। 11वें राउंड की गिनती के बाद वे 8551 वोटों से आगे हैं। उन्हें अब तक 38,832 मत मिले हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली ने रुझानों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगी और एक बेटी की तरह लोगों की सेवा करेंगी। आरजेडी के बिनोद मिश्रा 30,281 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इधर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है और 196 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 41 सीटों पर आगे है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More