फारबिसगंज के कटहरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बुजुर्ग की जलने से मौत

News Saga Desk

अररिया | जिले के फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या दो कटहरा में शनिवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई,जिससे घर समेत घर में रखा सारा समान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

आगजनी में 90 साल के बुजुर्ग सुधीर यादव पिता स्व.महादेव यादव की झुलसने से मौत हो गई।

आगलगी की घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों द्वारा अग्निशमन विभाग को दिया गया। जो मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना में साढ़े तीन लाख रूपये से अधिक मूल्य की परिसंपत्तियां भी जलकर राख हो गई।

मृतक सुधीर यादव को एक बेटा और दो बेटी है।बेटा जगत नारायण यादव और उसके बेटे कपड़ों के फेरी और दवाई का काम करता है, जबकि दोनों बेटी शादी शुदा और ससुराल में रहती है।

सूचना के बाद मौके पर स्थानीय विधायक मनोज विश्वास, मुखिया कफिल अंसारी, पूर्व मुखिया परमानंद यादव, डॉ गजेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंचे।

विधायक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। विधायक मनोज विश्वास ने मामले को लेकर अंचलाधिकारी से फोन पर बात की और पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत समुचित मुआवजा देने को निर्देशित किया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More