पीएम मोदी से अश्विनी चौबे की मुलाक़ात: परशुराम प्रतिमा व पारंपरिक कलाकृतियाँ भेंट

News Saga Desk

भागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। चौबे ने बताया कि यह मुलाक़ात बेहद आत्मीय और प्रेरणादायी रही, जिससे उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह प्राप्त हुआ।

मुलाक़ात के दौरान चौबे ने पटना के गांधी मैदान में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के तहत 6 जुलाई को आयोजित सनातन महाकुंभ में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा प्रधानमंत्री को ससम्मान भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने अंग प्रदेश की पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग, मिथिला की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग और दोनों की सुंदरता से सुसज्जित अंग वस्त्र भी प्रधानमंत्री को सौंपे।

अश्विनी चौबे ने अपनी रचनाओं— “सनातन संग भारत, सनातन संवाद” तथा “केदारनाथ की त्रासदी (त्रिनेत्र)” की प्रतियां भी प्रधानमंत्री मोदी को भेंट कीं।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More