News Saga Desk
गुवाहाटी: राज्य में आज से विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण चरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
बता दें कि, राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद होगी। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है।
मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा
मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं कि मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
No Comment! Be the first one.