श्रीराम पावर प्लांट में फटा बॉयलर, दो मजदूर झुलसे
रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में स्थित श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार को बॉयलर फट गया। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देव कमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टाटानगर के कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला गया मार्ग
टाटानगर सहित आसपास के रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने मेंटेनेंस कार्य से कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट-टर्मिनेट, री-शेड्यूल और डायवर्ट करने की घोषणा की है।
“रऊफ से बहस पर अभिषेक बोले- मैंने बल्ले से जवाब दिया; सूर्या बोले- यह राइवलरी नहीं, फर्क है टीमों के प्रदर्शन का”
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हो और इमोशन सातवें आसमान पर न पहुंचे ऐसा कम ही होता है। रविवार को इनके बीच दुबई में खेला गया एशिया कप का मैच भी कोई अपवाद नहीं था।
प्रधानमंत्री मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं की अधारशिला रखेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अरुणाचल प्रदेश का दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री याेगी ने जीएसटी सुधार काे बताया प्रधानमंत्री की तरफ से दीपावली उपहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी सुधारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से देशवासियों को दीपावली का उपहार बताते हुए जीएसटी की घटी दरों को रोजगार बढ़ाने में सहायक बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी कम होने से आम उपभोक्ता की क्रय शक्ति बढ़ेगी।
राजनीतिक विराेधियाें के खिलाफ तुंरत कानूनी कार्रवाई हाेः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने अपनी वफादार सहयाेगी और अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी पर अपने कई राजनीतिक विराेधियाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए सार्वजनिक ताैर पर दबाव डाला है।
नवरात्रि पर यशराज का सरप्राइज़, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर जारी
बॉलीवुड की पावरफुल अदाकारा रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। पिछले कई महीनों से उनकी चर्चित फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।
“Kudmi Protest: आंदोलन का स्वरूप बदला, पुरुलिया में 5 अक्टूबर को होगी बड़ी जनसभा”
आदिवासी कुड़मी समाज ने पुलिस की कार्रवाई और अपने समर्थकों की लगातार हो रही गिरफ्तारियों के विरोध में शनिवार से जारी अपना बेमियादी ”रेल टेका, डहर छेका” (रेल रोको, सड़क जाम) आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।
“Kudmi vs Adivasi विवाद: कुड़मी आंदोलन पर भाजपा खामोश, जिम्मेदारी राज्य सरकार पर डाली”
कुड़मी समुदाय अपने को आदिवासी का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन कर रहा है। हालांकि आंदोलन को स्थगित किया गया है लेकिन इसको लेकर आदिवासी और कुड़मी समुदाय के नेताओं की बयानबाजी जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है।
‘जॉली एलएलबी 3’ बनी हिट मशीन, 3 दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की दमदार जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और सोचने पर मजबूर करने लौटी है। मशहूर कोर्टरूम ड्रामा फ्रैंचाइज़ी ‘जॉली एलएलबी’ का तीसरा पार्ट अब सिनेमाघरों में चर्चा का विषय बना हुआ है।