बांग्लादेश फरवरी में संसदीय चुनाव को तैयार, प्रो. यूनुस ने अमेरिकी दूत गोर संग साझा की चुनावी रूपरेखा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को यहां दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी विशेष दूत और भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की।
जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात
भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यहां अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। इसके अलावा उनकी यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ मुलाकात हुई। जयशंकर ने इस अवसर के फोटो और संक्षिप्त विवरण अपने एक्स हैंडल पर साझा किए हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से ठीक पहले नौकरी-रोजगार से जुड़े करीब दर्जन भर फैसले लिए और उसे कैबिनट से मंजूर करवाया। बिहार में रहने वाली 60 प्रतिशत से अधिक युवा आबादी को साधने के लिए हर पार्टियां लगी हुई हैं। नीतीश कुमार ने भी सरकार का खजाना इनके लिए खोल दिया है।
रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है।
सप्ताह के पहले दिन ही गिरा शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में बिकवाली से बिगड़ा मूड
आईटी सेक्टर के शेयरों की जम कर हुई बिकवाली के कारण सोमवार को घरेलू शेयर बाजार का मूड लगातार बिगड़ा रहा। आईटी सेक्टर पर पड़े दबाव का असर आज शेयर बाजार के कारोबार पर साफ-साफ नजर आया। इस दबाव के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
सुशीला कार्की कैबिनेट के चार मंत्रियों ने ली शपथ, अंतिम समय में एक नाम हटाया गया
अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की कैबिनेट में शामिल होने के लिए चार नवनियुक्त मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में एक विशेष समारोह में इन्हें शपथ दिलाई।
“Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने दिए बदलाव के संकेत, MY समीकरण से हटकर नई रणनीति पर फोकस”
पिछले चार दशकों से बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव मुख्य किरदार रहे। उनके भाषण और नारों में बड़ा अर्थ छुपा रहता जो चुनाव को प्रभावित करता था। देशज अंदाज लोगों को प्रभावित करता था।
भू-धंसाव से नैनीताल में माल रोड खतरे में!
कुछ दिन पहले नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड की सहायक सड़क ‘निचली माल रोड’ का एक बड़ा हिस्सा झील की ओर धंस गया है। कई मीटर लंबे हिस्से में दरारें आ गई हैं। निचली माल रोड में हुए भू-धंसाव के चलते इस हिस्से से लगी मुख्य मालरोड की सुरक्षा को लेकर भी आशंकाएं व्यक्त की जाने लगी हैं।
“बिल्डर की हत्या में दामाद-समधी और शूटर को उम्रकैद, 3 साल पहले हुई थी हत्या”
राजधानी रांची के चर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में लगभग तीन साल आज सजा सुनाई गई। अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने आरोपी डबलू कुजूर, उसके पुत्र राहुल कुजूर और शूटर काविस अदनान को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
“रांची में नकाबपोश अपराधियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग, हवलदार घायल”
रांची में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की गई। घटना खलारी थाना क्षेत्र के बमने पंचायत स्थित निर्मल महतो चौक पर हुई। इस घटना में हवलदार राम शरिक शर्मा के पैर में गोली लगी है।