दुमका में नानी-नतिनी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जिला का शिकारीपाड़ा थाना एक बार फिर चर्चा में है। दूधमुंही बच्ची के सामने नानी और नतनी की हत्या कर दी गई। घटना शिकारीपाड़ा थाना के आमचूआ गांव में शुक्रवार देर रात घटी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई है।
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दौरे पर, सुबह 10ः30 बजे भावनगर में 34,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे। वो भावनगर में सुबह लगभग 10:30 बजे ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के परिवारों ने अमेरिका में हनीवेल इंटरनेशनल कंपनी पर मुकदमा दायर किया
भारत के गुजरात के अहमदाबाद में इस साल हुए एयर इंडिया विमान (बोइंग 787) हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के परिवारों ने अमेरिका में विमान निर्माता और आपूर्तिकर्ता हनीवेल इंटरनेशनल कंपनी पर मुकदमा दायर किया है। यह हादसा 12 जून को हुआ था। एयर इंडिया के अनुसार विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई थी, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक बच गया।
प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए खुलासे किए हैं। उन्होंने एक-एक करके उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा सांसद संजय जायसवाल को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल होने का तथ्यों के साथ खुलासा किया।
कुड़मी समाज में बरकाकाना में रेल ट्रैक किया जाम, स्टेशन पर जुटे हजारों लोग
ट्रेन रोको नहर क्षेत्र आंदोलन के तहत कुड़मी समाज ने आंदोलन किया है। शनिवार को बरकाकाना जंक्शन पर हजारों लोग एक साथ पहुंचे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। सुबह 8:00 बजे के बाद से ही बरकाकाना स्टेशन पर किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं हो पाया।
झारखंड में 22 और 23 को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना
झारखंड के कई इलाकों में 22 और 23 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार इस दौरान विभिन्न इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
कुड़मी समाज के लोगों ने रेल की पटरी पर किया डांस
आदिवासी का दर्जा हासिल करने और कुड़मी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का शनिवार से अनिश्चितकालीन ‘रेल टेका-डहर छेका’ आंदोलन शुरू हो गया है। इसके तहत झारखंड के विभिन्न रेल स्टेशनों और रेलवे ट्रैकों पर आंदोलनकारी उतर आए हैं।
पटना: TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों ने फिर सड़क पर जताया विरोध, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बिहार विधानसभा का चुनाव सर पर है। साल के अंत में इसके चुनाव होने है । और इस बीच एक मुद्दा जो हर हप्ते पटना की सड़कों पर उठा खड़ा होता है। वह है TRE-4 के शिक्षकों की मांग। TRE-4 के शिक्षक बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी एक बार फिर आज पटना की सड़कों पर आंदोलन पर उतर आए हैं।
टाटानगर से कई ट्रेनें 21 को रद्द और डायवर्ट, यात्रियों को होगी परेशानी
टाटानगर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में 21 सितम्बर को बड़ा बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि इस दिन खड़गपुर–टाटानगर रेलखंड पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके चलते कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, तो कुछ का मार्ग बदला जाएगा।
रांची के ओरमांझी स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी आग से भारी नुकसान
रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखे ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।