प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में सारण के अमनौर विधानसभा में सभा को संबोधित किया। कटसा के बावन बीघा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा।
नाली से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 पर चाराडीह स्थित आर पी वाई ग्लोबल स्कूल के सामने स्थित नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोग उस ओर टहलने निकले हुए थे तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति का ध्यान उस ओर गया।
30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन
झारखंड सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य सरकार ने डीजीपी पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।
ट्रंप टैरिफ: भारत के सख्त रुख के बाद नरम पड़े ट्रंप, जल्द मिल सकती है टैरिफ पर राहत भरी खबर
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि अमेरिका भारत से 25 फीसदी टैरिफ हटा सकता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने हालिया बयान में उम्मीद जताई है कि अमेरिका जल्द ही भारतीय सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ हटा सकता है।
प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, अमित शाह पर साधा निशाना और बिहार के लिए किए बड़े वादे
प्रशांत किशोर, जन सुराज के सूत्रधार, ने सारण के अमनौर विधानसभा में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सबको जमीन पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हें बताना चाहिए कि फैक्ट्री गुजरात में क्यों लग रही है और बिहार का पलायन कब रुकेगा?
JPSC भर्ती: 3 साल बाद दंत चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, 25 सितंबर को होंगे इंटरव्यू
राज्य के सरकारी अस्पतालों में शीघ्र ही 23 दंत चिकित्सकों की नियुक्ति होगी।जेपीएससी द्वारा इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए जाने के तीन वर्ष बाद नियुक्ति हो पाएगी। फिलहाल आयोग ने दंत चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 58 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
पलामू: ट्रक चालकों से अवैध वसूली पर दरोगा सस्पेंड, थाने के सभी जवानों का तबादला
पलामू जिले में एक पुलिस अधिकारी पर नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप सामने आया है। इस मामले में संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
दुर्गा पूजा से पहले झारखंड पुलिस हाई अलर्ट पर, उपद्रवियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र झारखंड पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के सभी जिलों में पहले से चिन्हित असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए, जरूरत पड़ने पर उन्हें हिरासत में लेने की योजना बनाई गई है।
मोदी युग: नारी शक्ति का उत्कर्ष काल
भारत की आधी आबादी, जिसे लंबे समय तक घर की चौखट और सामाजिक परंपराओं में सीमित माना जाता था, आज प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी के नेतृत्व में नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्मों में काम किया है। उन्हीं फिल्मों में से एक है नाग अश्विन के निर्देशन में बनी मेगा-बजट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था।