डैमेज कंट्रोल में ट्रंप, PM मोदी ने बढ़ाई दोस्ती; भारत-US रिश्तों पर एक्सपर्ट की राय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना दोस्त और एक महान प्रधानमंत्री कहा था। ट्रंप के इस बयान पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी और अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद कहते हुए भारत-अमेरिका को वैश्विक साझेदार बताया है।
रेनॉल्ट भी कार की कीमतों में करेगी 96,395 रुपये की कटौती, नई दरें 22 सितंबर से होंगी लागू
टाटा मोटर्स के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और रेनॉल्ट इंडिया ने शनिवार को अपनी कारों की कीमतों में 96,395 रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है। नई कीमतें नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से शुरू होने वाली सभी कारों की डिलीवरी पर लागू होंगी।
इंडिगो की अबू धाबी फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से ही कोच्चि लौटी
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार देर रात केरल के कोच्चि स्थित कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें दूसरे विमान से अबू धाबी ले जाया गया।
भोजपुर को मिला विकास का तोहफा, CM नीतीश ने 432 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
आरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 432 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें लगभग 754 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन योजनाओं में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के लिए 455 करोड़ रुपये और अन्य योजनाओं के लिए 299 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।
JLKM से निशा भगत हुई निष्कासित, पार्टी ने लिया कड़ा कदम
जेएलकेएम ने गुमला से अपनी पूर्व प्रत्याशी निशा भगत को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा कुड़मी (कुठमी) समुदाय के संबंध में दिए गए असत्य, भ्रामक और अनुचित बयानों के चलते की गई है।
मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
मुंबई में अनंत चतुर्दशी के दिन 400 किग्रा आरडीएक्स से जगह-जगह बम धमाका करने की धमकी देने वाले अश्विनी नाम के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत शनिवार को नोयडा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उसे लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।
‘बागी 4’ का दर्शकों पर चला जादू, ‘बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ा
टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। भले ही उनकी पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन हिट फ्रेंचाइज़ी बागी की चौथी किस्त से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। आखिरकार 5 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई।
‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर लॉन्च बनेगा ऐतिहासिक, कानपुर और मेरठ में डबल धमाका
फैंस की जबरदस्त डिमांड और सोशल मीडिया की भिड़ंत के बाद आखिरकार ‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च का फैसला आ ही गया। जज त्रिपाठी ने अपना अन्तिम हुक्म सुनाते हुए कहा, “दोनों शहरों में ट्रेलर लॉन्च होगा कानपुर और मेरठ में। इससे पहले दोनों जॉलीज़ को डालनी होगी एक ज़बरदस्त झप्पी।”
ऑटो ड्राइवर की छेड़खानी से बचने के लिए छात्रा ने चलते वाहन से लगाई छलांग, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रांची के अनगड़ा-हुंडरू फॉल मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि ऑटो चालक द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने के बाद छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। फिलहाल उसका इलाज शालिनी अस्पताल में चल रहा है।
बिहार डिप्टी CM का तंज—’सोने की चम्मच लेकर जन्मे, GST की समझ नहीं’
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। जीएसटी में कटौती के बाद तेजस्वी यादव के बयान पर आड़े हाथों लिया।