News Saga Desk
रांची के कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन में बड़गाईं और न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन इलाकों में कृष्णा पुरी कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, प्रगतिशील कॉलोनी और महावीर नगर शामिल हैं। इस दौरान ट्रांसफार्मर बंद रखकर पुराने नंगे तारों को कवर केबल में बदला जाएगा।
ओरमांझी और इरबा क्षेत्र में भी कटौती
रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी सब डिवीजन में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती रहेगी,
इरबा बाजार टांड़ और आसपास- सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
शिवाजी नगर, बूटी- सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
यहां 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर पर काम किया जाएगा।
डोरंडा डिवीजन में बिजली कटौती
डोरंडा डिवीजन के अनंतपुर और एचएसएल फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग का बयान
बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। कवर केबल लगाने से तार टूटने और फॉल्ट की समस्या कम होगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तय समय के अनुसार अपने काम निपटा लें और इस दौरान सहयोग करें, ताकि काम समय पर पूरा हो सके।
No Comment! Be the first one.