पुनपुन में CM नीतीश का मेगा उद्घाटन, लक्ष्मण झूला सहित कई योजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 1,159 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत वाली 17 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।
भारतीय कपड़ा उद्योग पर कितनी है संकट की घड़ी ? अमेरिकी टैरिफ का विकल्प हैं 40 नए बाजार
अमेरिका ने हाल ही में भारतीय कपड़ा और परिधान उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक का भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला केवल एक व्यापारिक कदम नहीं है, बल्कि वैश्विक व्यापार समीकरणों में बदलते संतुलन का भी प्रतीक है।
‘मोदी मेरे हमेशा दोस्त रहेंगे’—चीन वाले बयान पर ट्रंप ने बदला सुर, रिश्तों पर दिया नया संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।
मीठा खाने के शौकीनों के लिए खास, इन 6 डेज़र्ट्स का ठंडा स्वाद ही है लाजवाब
हम भारतीयों काे खाने-पीने का बहुत शौक होता है। यहां पर आपको एक से एक चीजें खाने की मिल जाएंगी। हमारे यहां रसोई में हर समय कुछ न कुछ बनता ही रहता है। जब तड़का लगाया जाता है तो इसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है।
भारत से रिश्ते सुधारने की बात पर ट्रंप का बड़ा बयान, ट्रेड डील पर भी किया जिक्र
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सख्त रुख अपनाया था। वहीं, अब ट्रंप के तेवर भी नरम पड़ने लगे हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्तों को “बहुत खास” बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा उनके दोस्त रहेंगे।
22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर घटेगा GST, सरकार ने कंपनियों को दिए कड़े निर्देश
त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर भी काम कर रही है।
पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, पत्नी गिरफ्तार; 10 दिनों से लापता था युवक
धनबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आज शव को बाहर निकाला जाएगा।
बीसीसीएल कर्मचारी की आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस और CISF ने बचाई जान
बीसीसीएल के मूनीडीह कोल वाशरी में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कंपनी के मुख्य द्वार पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर पहले से मौजूद मूनीडीह पुलिस और सीआईएसएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और हिरासत में लेकर स्थानीय थाना ले गए।
झारखंड हाईकोर्ट ने रांची सदर अस्पताल की अव्यवस्थित पार्किंग पर जताई नाराज़गी, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश
रांची सदर अस्पताल की पार्किंग में व्याप्त अव्यवस्था पर स्वत: संज्ञान लेते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट की सख्ती के बाद अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग व्यवस्था को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
धनबाद में जमीन धंसने से वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत, 6 मजदूर लापता
कतरास क्षेत्र में स्थित एकेडब्लूएमसी की मां अंबे माइनिंग परियोजना में शुक्रवार सुबह 11 बजे हुए एक भीषण भू-धंसान से भारी तबाही मच गई है। मुंडा धौड़ा पैच में हुई इस घटना में एक बीसीसीएल की सर्विस वैन लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार करीब सात मजदूरों में से एक की मौत की पुष्टि हुई है और छह अन्य लापता हैं।