गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: सवारी गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत
गिरिडीह से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ जंगल के पास सवारी गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सवारी गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
राज्यपाल से मिले भाजपा नेता प्रकाश सिंह, पीएम मोदी के स्वास्थ्य कार्यों पर लिखी किताब की भेंट
बेरमो निवासी भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर लिखी अपनी पुस्तक ‘मोदी की गारंटी : स्वस्थ भारत’ राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट की।
पहले दिन ही छा गई ‘दे कॉल हिम ओजी’, शानदार कलेक्शन से किया सबको हैरान
अभिनेता पवन कल्याण लंबे समय से अपनी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर सुर्खियों में थे। 25 जुलाई को जैसे ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, दर्शकों की भारी भीड़ टिकट खिड़कियों पर उमड़ पड़ी। क्राइम और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘मद्रासी’
एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की फिल्म ‘मद्रासी’ अब सिनेमाघरों से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। इस फिल्म में विद्युत ने अपने शानदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा था। बॉक्स ऑफिस पर भी ‘मद्रासी’ ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपने शुरुआती हफ्तों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया।
कोल इंडिया ने दिवाली से पहले की पैसों की ‘बारिश’, कर्मचारियों के खाते में आएंगे ₹1.03 लाख
दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोल इंडिया के 2.20 लाख कोयला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच कई घंटों की लंबी बातचीत के बाद बोनस (परफॉरमेंस लिंक्ड रिवॉर्ड) की राशि पर सहमति बन गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी को तैयार रहने के निर्देश, सीईओ रवि कुमार ने चेकिंग सुनिश्चित करने कहा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
बिहार पॉलिटिक्स: नीतीश-तेजस्वी और प्रशांत-अशोक की टक्कर में अब वन-टू-वन हो गया पूरा सियासी खेल
चुनावी मौसम में बिहार की राजनीति इन दिनों वन टू वन आरोप-प्रत्यारोप पर अधिक मुखर है। हाल तक राहुल गांधी के साथ विपक्ष ने वोट चोर के नारे को बुलंद किया था। अब इस नारे के प्रत्युत्तर में जदयू ने नेता प्रतिपक्ष के लिए क्रेडिट चोर के विशेषण को आगे किया है।
पीएम मोदी से मिले रूस के उपप्रधानमंत्री, आपसी सहयोग पर हुई अहम बातचीत
रूस के उपप्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें दोनों नेताओं ने कृषि, उर्वरक, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
झारखंड में 15 दिन में टूटा रिकॉर्ड, 3.5 लाख केस बीयर की खपत
राज्य में शराब पीने के शौकीनों ने इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी उम्मीद शायद उत्पाद विभाग ने भी कभी नहीं की थी। दरअसल राज्य में नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद सितंबर 2025 के शुरूआती 15 दिनों के भीतर, इतनी शराब की बिक्री हुई, जिसने साल भर के रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है।
नवरात्रि टूर प्लान: भारत के 6 शहर जहां सिर चढ़कर बोलता है गरबा-डांडिया
नवरात्र का जिक्र हो और गरबा-डांडिया की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भक्ति, संगीत और नृत्य का यह अनोखा संगम हर साल 9 दिनों तक पूरे देश को रंगीन बना देता है। इस बार नवरात्र का त्योहार (Navratri 2025) 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा।