सुप्रीम कोर्ट ने कहा: बिहार में SIR के लिए सिर्फ आधार कार्ड पर्याप्त नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आधार कार्ड पर बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि आधार कार्ड को नागरिकता के प्रमाण के रूप में पेश नहीं किया जा सकता है। आधार का स्टेटस कानून के दायरे में रहे तो बेहतर होगा।
पूर्व NSA का दावा: पाकिस्तान में कारोबार के लिए ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों की कुर्बानी दी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सुलिवन का कहना है कि ट्रंप ने अपने परिवार के पाकिस्तान के साथ व्यापारिक हितों के लिए भारत जैसे बड़े लोकतंत्र के साथ दशकों पुराने रिश्तों को दांव पर लगा दिया।
मोदी-पुतिन की दोस्ती ने अमेरिका को चुभाया, कहा- भारत रूस के साथ नहीं, हमारे साथ खड़ा हो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और रूस के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हुई मुलाकात को “शर्मनाक” बताया है।
कोयला ट्रक में अचानक आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाया जीवन
गिरिडीह में उस समय अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब एक कोयला लदे चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना अहले सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोयल लदी एक ट्रक बगोदर जीटी रोड़ के रास्ते बिहार की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक चलती ट्रक में आग लग गयी।
अमन साहू गैंग के पाकिस्तान लिंक का खुलासा, मयंक सिंह ने किए चौंकाने वाले खुलासे
अमन साहू गैंग से जुड़े मामले में सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह ने रिमांड के दौरान कई बड़े खुलासे किये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने जांच एजेंसी को बताया कि अमन साहू गैंग के द्वारा कई बार रंगदारी के रूप में वसूले गये पैसे से पाकिस्तान के एजेंटों के जरिये हथियार की खरीदारी की गयी।
इंडिगो की उड़ान में बड़ा हादसा टला, 95 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग
एयरपोर्ट पर कल एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से रांची पहुंची इंडिगो फ्लाइट करते वक्त रनवे पर हार्ड लैंडिंग हुई, जिससे विमान में बैठे 95 यात्रियों की जान खतरे में आ गई। बताया जा रहा है कि विमान संख्या 6E5066 अपने निर्धारित समय से 9 मिनट पूर्व रांची पहुंचा।
एबी डिविलियर्स का दावा: राहुल द्रविड़ को जानबूझकर कोच पद से हटाया गया
राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से राहुल द्रविड़ के हटने के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ ने भले ही नया रोल लेने से मना किया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें बाहर किया गया।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर चीन यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने का लगाया आरोप
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपनी चीन यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने और अमेरिकी टैरिफ के चलते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में होने वाले नुकसान को लेकर आगाह किया है।
झारखंड में जेजेएमपी के नौ उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
झारखंड के लातेहार जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) से संबंध रखने वाले नौ (09) नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस भी पुलिस प्रशासन को सौंपे।
अफगानिस्तान में भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की जान चले जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आई इस आपदा में जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं।