CM हेमंत सोरेन आज 170 डॉक्टरों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय में 170 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कदम राज्य के सरकारी डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उठाया जा रहा है। इसमें 70 डॉक्टरों की नियुक्ति जेपीएससी द्वारा की गई है। वहीं 100 डॉक्टरों को एनएचएम के तहत अनुबंध पर नियुक्त किया गया है।
अमित शाह आज रात पहुंच रहे हैं कोलकाता, कल तीन दुर्गा पंडालों का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल (26 सितंबर) को पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान कोलकाता में तीन प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा के नेताओं के अनुसार, शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2025 गुरुवार से शुरू हो गया। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया। उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी गए।
मुख्यमंत्री से आईजी ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को बोकारो के आईजी सुनील भास्कर ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान आईजी ने मुख्यमंत्री को अपने कार्यक्षेत्र की गतिविधियों और कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया।
एसएसपी ने देर रात शहर का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
झारखंड की राजधानी रांची के एसएसपी राकेश रंजन अचानक शहर की विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतर आए। उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी। बुधवार की देर रात लगभग एक बजे एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया।
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक लागू रहेगा। इस संबंध में बुधवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
‘थामा’ का नया पोस्टर रिलीज, आयुष्मान-रश्मिका की पहली झलक वायरल
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में अब तक कई फिल्मों ने दर्शकों को रोमांच और डर का अनोखा अनुभव दिया है और अब इस फ्रैंचाइज की अगली कड़ी ‘थामा’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में रही है और अब इसके नए पोस्टर ने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।
लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। दिन के पहले सत्र में ज्यादातर समय बिकवाली का दबाव बना रहा।
कोयला बोनस पर बड़ी खबर: कर्मचारियों को कोलकाता हाईकोर्ट से राहत
कोयला कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता उच्च न्यायालय के डबल बेंच ने मानकीकरण समिति की बैठक में राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को शामिल कर बोनस की मीटिंग बुलाने का आदेश दिया है।
शक्ति और साहस का पर्व है नवरात्रि
नवरात्रि का मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और आराधना के लिए समर्पित है जिन्हें शक्ति, साहस, और नारी सशक्तीकरण का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि का अर्थ है ‘नौ रातें’ और इस दौरान भक्त देवी दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं, उपवास रख कर भक्ति में लीन रहते हैं।