WI vs PAK: पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप बुरी तरह ध्वस्त, वेस्टइंडीज ने दी चौथी सबसे करारी शिकस्त
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शर्मनाक और सबसे बड़ी हार झेली। वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को 202 रन से मात दी और तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
मानहानि केस: मद्रास हाईकोर्ट में होगी धोनी की ₹100 करोड़ के दावे वाली अर्जी पर सुनवाई
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के 100 करोड़ रुपए मानहानि केस में मद्रास हाई कोर्ट ने सुनवाई करने के आदेश दिए हैं। धोनी का बयान एडवोकेट कमिश्नर के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाएगा, ताकि भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके।
शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म में जुटेंगे एक लाख लोग, नेमरा में 4 हेलीपैड तैयार; 15 को दशकर्म, 16 को संस्कार भोज
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध-कर्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हिंदी और संथाली भाषा में कार्ड छपवाए गए हैं, जिसका वितरण शुरू हो गया है। 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। इसमें करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
वाशिंगटन पुलिस पर फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप का नियंत्रण, कहा-जरूरत पड़ी तो सेना भी तैनात होगी
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर राजधानी वाशिंगटन डीसी में सेना को भी तैनात करने से पीछे नहीं हटेंगे।
सरकार के आग्रह के बावजूद विधायी कार्यों में बाधा डाल रहा विपक्षः रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्ष संसद चलने नहीं देना चाहता और सरकार के आग्रह के बावजूद महत्वपूर्ण विधायी कार्यों में बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की नासमझी और एक परिवार के कारण देश का नुकसान नहीं किया जा सकता।
गाजा पर इजराइली हमले में 4 पत्रकारों के मारे जाने का दावा, आईडीएफ की सफाई-जान गंवाने वाला अल जजीरा का कथित पत्रकार हमास आतंकी
ईरान की अर्धसरकारी ‘मेहर’ न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि गाजा शहर पर इजराइल के हवाई हमले में अल जजीरा के चार पत्रकार मारे गए। मेहर ने कतर के एक टीवी चैनल के हवाले से मारे गए पत्रकारों में से एक का नाम अनस अल-शरीफ बताया है।
बिहार SIR पर दीपांकर भट्टाचार्य का सवाल: 4 दिन में 7 लाख मृतक कैसे हो गए, जवाब दे चुनाव आयोग
भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “मतदाताओं के अधिकार को छीनने की साजिश” बताते हुए कहा कि आयोग की ओर से दिए गए आंकड़े भ्रमित करने वाले हैं और कई स्तर पर गंभीर विसंगतियां हैं।
रवि यादव फायरिंग कांड: तीन अपराधी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी वारदात
परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कीताडीह के ग्वालापट्टी में बीते 5 अगस्त को अपराधियों ने रेकी कर रवि यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए जमशेदपुर की पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ से जहां दर्शकों और निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को खींचने में जूझती नजर आई।
IIM रांची में मिड-टर्म परीक्षा खत्म, देश में पहली बार ‘वर्किंग विद एआई’ प्रोजेक्ट से होगा छात्रों का मूल्यांकन
आईआईएम रांची ने प्रबंधन शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए मिड-टर्म परीक्षाएं खत्म कर दी हैं। अब इसकी जगह “वर्किंग विद एआई (वाई)” नामक प्रोजेक्ट से छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में स्टूडेंट्स को एआई टूल्स की मदद से बिजनेस से जुड़ी वास्तविक या काल्पनिक समस्याओं का समाधान निकालना होगा।