गुमला में बड़ी कामयाबी: 15 लाख का इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की देर रात एक मुठभेड़ में पीएलएफआई का मुख्य नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस ने मार गिराया है।
शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस का बड़ा फैसला: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित कार्यक्रम किए स्थगित
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उन्होंने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन के बाद तीन दिनों के राजकीय शोक का घोषित किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन 1 अगस्त को रिलीज़ होने के बाद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर, उसी दिन करण जौहर की ‘धड़क 2’ भी सिनेमाघरों में पहुंची और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
कुलगाम में लश्कर आतंकी ढेर, लोकल टेररिस्ट्स की सूची में था शामिल; पहलगाम हमले के 3 हमलावर पहले ही ढेर
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अखल जंगल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया है। उसका शव भी बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई है। हारिस उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम सरकार ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे।
सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम : सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में झारखंड सरकार को 14 अगस्त तक का समय, वरना मुख्य सचिव को पेश होना होगा
सहायक आचार्य नियुक्ति से मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर 14 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया तो 18 अगस्त को मुख्य सचिव…….
सनातन में नागों की उपासना का वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और जनजातीय वृतांत
हिन्दू धर्म , ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ और ‘ सर्वे खल्विदं ब्रह्म’ के आलोक में पशु – पक्षी, पेड़ – पौधे सहित सबके साथ आत्मीय संबंध जोड़ता है। हमारे यहां गाय की माँ के स्वरुप में पूजा होती है। अनेक बहनें कोकिला-व्रत करती हैं। कोयल के दर्शन हो अथवा उसका स्वर कान पर पड़े तब ही भोजन लेना, ऐसा यह व्रत है।
संसद का मानसून सत्र: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी। हालांकि, ये चर्चा अपने समय पर नहीं शुरू हो सकी। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
‘अगर युद्ध नहीं रोकोगे तो अंजाम भुगतना होगा’ – थाईलैंड-कंबोडिया को ट्रंप की चेतावनी, भारत-पाकिस्तान का भी जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को रुकवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच रविवार को 15 प्रतिशत टैरिफ का समझौता हुआ। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
World Hepatitis Day 2025: इन 5 आदतों से रहें दूर, नहीं तो बढ़ सकता है हेपेटाइटिस का खतरा
हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है। Hepatitis लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो अगर समय रहते न रोकी जाए तो लिवर फेलियर या कैंसर का रूप ले सकती है।
JMM नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सरायकेला-खरसावां में बीते रविवार रात को कुछ बदमाशों द्वारा JMM नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला किया गया। घटना जिले के गम्हरिया थाना के ठीक विपरित रामचंद्रपुर में हुई। जिसमें हमलावरों ने सुखराम टुडू पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।