गयाजी में बालू माफियाओं का तांडव, अवैध खनन रोकने पहुंचे वन अधिकारी पर जानलेवा हमला
बिहार के गयाजी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध बालू खनन पर कार्रवाई करने पहुंचे एक वन अधिकारी पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने अधिकारी को डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड-बिहार के दिग्गज बिल्डर रामकृपाल सिंह का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
झारखंड और बिहार की जानी-मानी कंस्ट्रक्शन कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का शनिवार (28 दिसंबर) सुबह निधन हो गया।
दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल: कई वादे पूरे,महिलाओं की 2,500 रुपये सहायता अब भी लंबित
दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने वर्ष 2025 के दौरान अपने कुछ प्रमुख चुनावी वादों को पूरा किया, लेकिन कई अहम घोषणाएं अब भी अमल का इंतजार कर रही हैं।
जमुई में मालगाड़ी पटरी से उतरी, हावड़ा-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप
बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा-किऊल रेलखंड पर सिमुलतला स्टेशन के पास अप लाइन में सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी अचानक डीरेल होकर पलट गई।
चासनाला माइंस हादसे की 50वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि, सायरन की गूंज से ताजा हुईं दर्दनाक यादें
धनबाद: झरिया के चासनाला स्थित डीप माइंस खदान हादसे की 50वीं बरसी के मौके पर शनिवार को चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित शहीद स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
मनरेगा नाम बदलने के खिलाफ धनबाद में जेएमएम का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
धनबाद: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “जीबी जी राम जी” किए जाने के फैसले के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन को लेकर हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की मुलाकात
रांची: हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने शनिवार को लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।
पलामू में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में झामुमो का धरना, केंद्र सरकार पर लगाए मजदूर विरोधी फैसले के आरोप
पलामू: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में शहर के कचहरी परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
सासाराम में रोहतास किला रोपवे ट्रायल के दौरान गिरा, उद्घाटन से पहले खड़े हुए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
बिहार के रोहतास जिले में सासाराम स्थित ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला तक पहुंच को आसान बनाने के लिए बनाया गया रोपवे ट्रायल के दौरान अचानक धराशायी हो गया।
नववर्ष पर सैलानियों की पसंद बना गुमला, नदी-डैम और पहाड़ों में उमड़ती है पिकनिक की भीड़
गुमला : झारखंड में घूमने-फिरने के लिए कई आकर्षक स्थल मौजूद हैं, लेकिन नववर्ष के मौके पर गुमला जिला सैलानियों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है।