लालू-राबड़ी की 10 सर्कुलर रोड से विदाई तय, एक दौर के सियासी केंद्र का अंत
पटना : बिहार की राजनीति का सबसे चर्चित पता रहा 10 सर्कुलर रोड अब इतिहास बनने की ओर है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस सरकारी आवास से सामान समेटना शुरू कर दिया है।
झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, मुख्य गवाह के बयान से विनय चौबे की भूमिका उजागर
रांची : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में मुख्य गवाह सिद्धार्थ सिंघानिया द्वारा अदालत में दर्ज कराए गए बयान ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
घने कोहरे से उत्तर भारत बेहाल, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट और कई डाइवर्ट
नई दिल्ली : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर जनजीवन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
हॉकी इंडिया लीग 2025-26 को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा
हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025–26 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 28 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रपति के रांची दौरे को लेकर 28 से 30 दिसंबर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित
रांची : भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
अरगोड़ा चौक के पास देर रात आग का तांडव, हार्डवेयर दुकान जलकर खाक
राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक के समीप स्थित एक हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि सत्यम हार्डवेयर नामक यह दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।
1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, टैक्स सिस्टम होगा और आसान
देश में 64 साल पुराने इनकम टैक्स कानून की जगह अब नया इनकम टैक्स कानून लागू होने जा रहा है। केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 को देशभर में लागू करेगी।
कम उम्र, बड़ा कारनामा: वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार
भारतीय क्रिकेट को साल 2025 की शुरुआत में एक नया चमकता सितारा मिल गया है। बिहार के मोतिहारी से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र से पहले ही ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है,
फिजिक्स में टॉपर अनिकेत साहू को राज्यपाल ने किया सम्मानित
बाघमारा. बरोरा मुखिया के भतीजे संजय साव के सुपुत्र अनिकेत साहू को भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अनिकेत साहू वर्ष 2023 में भौतिकी विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के टॉपर छात्र रहे हैं।
सोमवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल द्वारा अनिकेत साहू को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स.शि.वि. मंदिर, बाघमारा में वीर बाल दिवस का आयोजन
बाघमारा। स.शि.वि. मंदिर, बाघमारा में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वीर बाल योद्धाओं को नमन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनके चारों पुत्रों ने भी मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर दिए।