कराईकेला में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला।
B.Ed College in Jharkhand : चौथे राउंड के बाद भी खाली 20% सीटें, पांचवें राउंड की तिथि का इंतजार
झारखंड में बीएड कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया का चौथा राउंड पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के विभिन्न संस्थानों में करीब 15 से 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली पड़ी हैं। कॉलेज प्रबंधन और अभ्यर्थी दोनों ही अब पांचवें राउंड की
नवादा में बनेगा बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट, 25 साल तक मिलेगी सस्ती बिजली
बिहार में निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। नवादा जिले के फुलवरिया जलाशय में राज्य का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे अगले 25 वर्षों तक उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।
ऑपरेशन प्रहार के तहत जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 नशा कारोबारी गिरफ्तार
जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार असर दिखा रहा है।
खाली बोतल डालिए, ग्रीन प्वाइंट पाइए-पटना में प्लास्टिक से बन रही कैप और टी-शर्ट
राजधानी पटना में प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए नगर निगम ने एक अनोखी और प्रोत्साहन आधारित पहल शुरू की है। अब खाली प्लास्टिक बोतलें और कैरी बैग कचरा नहीं, बल्कि इनाम का जरिया बन रहे हैं। नगर निगम द्वारा लगाए गए ‘रिवर्स वेंडिंग मशीन’ से जुटे प्लास्टिक वेस्ट को रीसाइकल कर उपयोगी वस्तुओं में बदला जा रहा है। पहली खेप में करीब 10 टन प्लास्टिक प्रोसेस कर कैप और टी-शर्ट तैयार की गई हैं।
मां को गाली देने पर खूनी संघर्ष, लोहे के रॉड से पीटकर युवक की हत्या
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के तरकटकोचा पंचायत अंतर्गत गुलरुवां गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर से बदलेगी रांची की ट्रैफिक तस्वीर, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
रांची: राजधानी रांची में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण ट्रैफिक समस्या गंभीर होती जा रही है। सीमित चौड़ी सड़कों के कारण करमटोली से साइंस सिटी और चिरौंदी चौक तक रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं।
पीएम जन-मन योजना के तहत आदिम जनजातीय क्षेत्रों में 270 किमी सड़क निर्माण को हरी झंडी
झारखंड के आदिम जनजातीय क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 140 सड़क योजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये स्वीकृतियां प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत दी गई हैं। इन योजनाओं के जरिए राज्य में 270 किलोमीटर से अधिक नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। यह प्रस्ताव लंबे समय से केंद्र सरकार के पास लंबित था, जिसे अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी हार्ड लैंडिंग, 56 यात्रियों की जान बची
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया
ठंड-शीतलहर के बीच स्कूल समय बदलने की मांग, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार को लिखा पत्र
झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन करने का आग्रह किया है।