10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दी बधाई, नाम शामिल करने की घोषणा
बिहार| वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर औपचारिक रूप से बधाई दी है। संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 1947 से अब तक देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी व्यक्ति ने दस बार मुख्यमंत्री पद संभाला हो। इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया गया है।
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ सक्रिय, Eve Teaser पर अब सीधे कार्रवाई
बिहार| डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह विभाग संभालते ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में ‘अभया ब्रिगेड’ को थाने स्तर पर सक्रिय कर दिया गया है। इस पहल के तहत महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर टीम को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौपी गई हैं और संवेदनशील स्थानों की पहचान की जा रही है।
पुतिन-मोदी शिखर वार्ता, यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर भारत-रूस की सहमति
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति का समर्थक रहा है और यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि संकट की शुरुआत से ही भारत और रूस के बीच संवाद जारी है
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, सत्ता और विपक्ष के तेवरों से गरमाया माहौल
रांचीः झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत शुक्रवार को हुई और पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के तीखे बयानों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया।
गिरिडीह-हजारीबाग बॉर्डर पर नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4000 लीटर स्पिरिट बरामद
गिरिडीह और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित चलपनिया और आठमाइल क्षेत्रों में रांची उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
चांडिल के फास्ट फूड होटल में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन बस्ती में गुरुवार रात मोदी फास्ट फूड होटल में काम करने वाले कारीगर नागरा सिंह (लगभग 35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
रांची में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से गहनों से भरा बैग चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोंदलीपोखर में रुचि ज्वेलर्स से शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अपराधी गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी यादव परिवार संग यूरोप रवाना, विपक्ष ने उठाए सवाल
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है।
इंडिगो में भारी अव्यवस्था: एक दिन में 400 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
इंडिगो एयरलाइन की सेवाएं लगातार दूसरे दिन बुरी तरह प्रभावित रहीं। शुक्रवार को 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जिससे दिल्ली सहित देश के कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को घंटों इंतजार और भारी असुविधा झेलनी पड़ी।
‘धुरंधर’ रिलीज, रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग से प्रभावित फैंस, पहले दिन कमाई की उम्मीद 15-20 करोड़
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ आज शुक्रवार, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक्स (Twitter) पर कई यूजर्स ने फिल्म को इंटेंस, पावरफुल और एंटरटेनिंग बताया है।