घर में घुसकर फा’यरिंग, थानेदार की भूमिका पर उठे सवाल
रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब अपराधियों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घटना में घर के मालिक शिव महतो बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है।
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, इस वर्ष डोली पर सवार होकर आएंगी माँ जगदंबा
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार से होने जा रहा है।
Know History, 14 March : क्या आप जानते हैं कि 95 साल पहले भारत की पहली बोलती फिल्म …
क्या आप जानते हैं कि 95 साल पहले आज ही के दिन यानी 14 मार्च 1931 को भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलमआरा’ का प्रदर्शन हुआ था
समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का करेंगे भ्रमण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समीक्षा करेंगे।
RBI ने मनाप्पुरम फाइनेंस पर लगाया 2.70 लाख रुपये का जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनाप्पुरम फाइनेंस पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कुछ नियामकीय नियमों का पालन न करने की कमियों के लिए ये कार्रवाई की है।
पुलिसिंग के लिए मिली नयी गाड़ियों के बाद पुलिस की चौकसी, देर रात राउंडिंग पर निकले रांची के SSP राकेश रंजन
राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। 13 मार्च की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतर आए।
Earn Money, Gold & Silver, Know 14 March Rate : आज भी डाउन रहा गोल्ड-सिल्वर का रेट, कल का मार्केट…
बाजार (Market) से लोग सामान्य रूप से 22 और 24 कैरेट का गोल्ड और सिल्वर खरीदते हैं। इसलिए हम रोजाना 22 और 24 कैरेट के सोने के दाम (Price) का उतार-चढ़ाव बता रहे हैं।
भारत के लिए बड़ी राहत: होर्मुज से LPG लेकर सुरक्षित निकला ‘शिवालिक’
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव का असर अब एशिया के कई देशों में दिखाई देने लगा है। तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने से भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत तमाम एशियाई देशों में ईंधन की कमी और कीमतों को लेकर चिंताएं बढ़ गई है। इस बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत के लोगों को अब एलपीजी गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
झारखंड में पुलिस के ताकत को मिली नयी ऊर्जा, नयी गाड़ियों से रफ्तार पकड़ेगी झारखंड में कानून व्यवस्था
झारखंड में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम। झारखंड में पुलिसिंग को बेहतर बनाने कोई कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विधानसभा परिसर से 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया
रिक्शे पर बैठ विधानसभा पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, रिक्शा चालक बने इरफान अंसारी
झारखंड विधानसभा में आज एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला सदन में चल रहे बजट सत्र में शामिल होने के लिए कांग्रेस कोटे से मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा से पहुंची सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि उस रिक्शा को राज्य के स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी चला रहे थे।