समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का करेंगे भ्रमण

Newsaga

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री सबसे बहले बेगूसराय जिला पहुंचेंगे। जहां 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आम नागरिकों के साथ जनसंवाद भी होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री शेखपुरा जिला पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री के द्वारा 144 करोड़ रुपये की लागत से 120 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ तथा 62 करोड़ रुपये की लागत से 196 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

इस दौरान जिलांतर्गत संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद भी आयोजित होगा।

Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

Read More