जमशेदपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 थाना प्रभारी और अधिकारियों का तबादला
जमशेदपुर: शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने देर रात आदेश जारी कर जिले के कुल 17 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
राँची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बार रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी।
असम में ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ IAF का सुखोई Su-30MKI, दो पायलटों की मौत
असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में भारतीय वायु सेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब होने के बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की मौत हो गई।
धनबाद में दबंगई की हद, विरोध करने पर फल विक्रेता को कार से 100 मीटर तक घसीटा
धनबाद: केंदुआ मोड़ क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। फल बेचने वाले एक दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटने के बाद चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट आई है।
ईरान का बहरीन पर मिसाइल हमला,ऑयल रिफाइनरी को बनाया निशाना
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष का असर अब खाड़ी देशों में भी साफ दिखाई देने लगा है। बहरीन ने दावा किया है कि ईरान की एक मिसाइल उसके राज्य संचालित तेल रिफाइनरी BAPCO पर आकर गिरी।
गिरिडीह में डीजे विवाद के बाद खूनी झड़प: एक की मौत, तीन घायल
झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुट्टी बाजार स्थित रविदास टोला में कल यानि गुरुवार रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज, रामनवमी तक बन सकती है नई सरकार
बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसके बाद यह कयास तेज हो गए हैं कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो राज्य को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ भारतीय टीम चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
सिगरेट नहीं मिली तो दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सिगरेट नहीं देने की बात पर नाराज कुछ दबंग युवकों ने एक किराना और जनरल स्टोर में आग लगा दी।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत ने व्यक्त की संवेदना
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत ने आखिरकार संवेदना व्यक्त कर दी है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और खामेनेई के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।