2025 में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव मेंबदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में नए साल पर आज लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है।
राष्ट्रपति जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान की हो सकती है मुलाकात
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान एक साथ बैठक कर सकते हैं। ऐसे संकेत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता राजा परवेज अशरफ ने दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी: सावित्रीबाई फुले महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं।
रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन 6550mAh बैटरी के साथ लॉन्च
टेक कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को भारत में पोको X7 प्रो नाम से बेचा जाएगा। रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400-अल्ट्रा चिपसेट वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
झारखंड में 15 जनवरी तक सता सकती है तेज ठंड
झारखंड में आसमान साफ होने के बाद लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। तेज ठंडी हवा चलने की वजह से लोगों को सुबह और शाम ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गुमला सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे अर्जुन अवॉर्ड से की जाएंगी सम्मानित
झारखंड की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। 17 जनवरी को उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री से डीजी, एडीजी सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात, नव वर्ष की दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजी होमगार्ड अनिल पालटा, एडीजी जैप प्रिया दुबे, जैप-2 कमांडेंट सरोजिनी लकड़ा, एसएसपी जमशेदपुर किशोर कौशल ने मुलाकात की।
राष्ट्रीय पैरा आर्चरी गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्ष्मी और झोंगो पाहन
जीवन में कठिनाइयां चाहे जैसी भी हों, अगर मन में कुछ करने का जज्बा औ समर्पण हो तो कोई भी रुकावट मुश्किल नहीं लगती। खूंटी जिले के सिल्दा गांव के दो युवा तीरंदाज, लक्ष्मी परधिया और झोंगो पाहन, इस बात के बेहतरीन उदाहरण हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास के साथ न सिर्फ अपनी दिव्यांगता को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि खेल के बड़े मंचों पर भी अपनी और खूंटी जिले की पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं। छह से 12 जनवरी तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होनेवाली 6वीं राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों तीरंदाजी झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की
प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कु. बलमुचू, विधायक सोना राम सिंकू, निशात आलम, सुरेश बैठा, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।