बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट

News Saga Desk

पटना। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। किशनगंज में सबसे अधिक ठंड और ठिठुरन रही। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम तापमान बांका और डेहरी का 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप और धुंध की वजह से आसमान भी साफ नहीं था। गुरुवार को दिनभर रह-रह कर धूप निकलती रही, लेकिन इसका कोई असर नहीं था। धूप में भी ठिठुरन भरी ठंड महसूस हो रही थी। पटना का न्यूनतम तापमान बुधवार के मुकाबले 0.6 डिग्री गिर कर 10.6 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री ऊपर चढ़कर 16.4 डिग्री पहुंच गया।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More