पप्पू यादव की जमानत पर आज सुनवाई, सियासी हलचल तेज
पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को पटना की अदालत में सुनवाई हो रही है। 31 वर्ष पुराने मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद बिहार से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक माहौल गरमाया हुआ है और इस सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ED अधिकारियों को हाईकोर्ट से राहत, कार्रवाई पर फिलहाल रोक, 17 फरवरी को अगली सुनवाई
रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले में फिलहाल पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक जांच और किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक जारी रहेगी।
झारखंड में दिन गर्म, रात ठंडी: तापमान के उतार-चढ़ाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां
झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच बढ़ते अंतर के कारण मौसम का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
मानगो नगर निगम चुनाव: कांग्रेस में बढ़ा विवाद, मेयर उम्मीदवार जेबा खान निलंबित
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
लोक भवन उद्यान में उमड़ रहा जनसैलाब, राज्यपाल ने 15 फरवरी तक खुले रखने के दिए निर्देश
राजधानी रांची में इन दिनों लोक भवन उद्यान लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। आम नागरिकों के भारी उत्साह और लगातार उमड़ रही रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्यान को 15 फरवरी तक आम लोगों के लिए खुला रखने का निर्णय लिया है।
अनगड़ा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 देसी हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 19 देसी अवैध हथियार, 4 अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बोकारो हाथी हमला: रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, घायलों का जाना हाल
रांची: बोकारो जिले में जंगली हाथियों के हमले में घायल लोगों से मिलने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो रिम्स पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हजारीबाग में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी जब्त
हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कपका गांव से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई।
भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील: जरूरी दवाओं और मेडिकल उत्पादों पर जीरो टैरिफ की तैयारी
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम ट्रेड डील को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस समझौते के तहत अमेरिका से आयात होने वाले कुछ जरूरी उत्पादों, विशेषकर दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर शून्य प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है।
31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, कार्रवाई पर उठाए सवाल
पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष पुराने एक मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मंदिरी स्थित उनके आवास पर गिरफ्तारी से पहले करीब ढाई घंटे तक पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।