दिल्ली मेट्रो पोस्टर मामले में कथित आतंकी शबीर अहमद गिरफ्तार, लश्कर मॉड्यूल की जांच तेज

News Saga Desk

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में सामने आए चर्चित मेट्रो पोस्टर मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े मॉड्यूल के कथित संचालक शबीर अहमद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शबीर अहमद हाल ही में सामने आए मेट्रो पोस्टर प्रकरण में सक्रिय गिरोह का संचालन कर रहा था। जांच में यह सामने आया है कि वह गिरोह के सदस्यों को निर्देश देने और उनकी गतिविधियों का समन्वय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि शबीर अहमद की गिरफ्तारी से इस नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे गिरोह और उनकी गतिविधियों के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More