झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी, मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस, अलर्ट पर मौसम विभाग
पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। ठंड और शीतलहर को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट और छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी सिंहभूम में E-POS मशीन वितरण कार्यक्रम, मंत्री डॉ इरफान अंसारी हुए शामिल
बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय E-POS मशीन वितरण कार्यक्रम में राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
चतरा में रेलवे साइडिंग के पास फायरिंग, राहुल सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी
चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजधर रेलवे साइडिंग के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह गोलीबारी दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई।
धुर्वा लापता बच्चों पर सियासी बवाल, मरांडी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से दो मासूम बच्चों के लापता होने के एक सप्ताह बाद भी उनकी सुरक्षा बरामदगी नहीं होने पर राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाया है.
I-PAC दफ्तर पर ईडी रेड को लेकर सियासी घमासान, दिल्ली में टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन
नई दिल्ली : कोलकाता स्थित पॉलिटिकल कंसल्टेंसी और इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी आई-पैक (I-PAC) के कार्यालय पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है.
बेड़ो थाना के सब इंस्पेक्टर को एसीबी ने घूस लेते किया गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची ने कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
झारखंड में शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सेवा, रिम्स और राज हॉस्पिटल को मिलेगा लाइसेंस
झारखंड के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) और राज हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण का लाइसेंस देने पर सहमति बन गई है.
JPSC सिलेबस और कक्षपाल भर्ती पर विवाद, JLKM ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सिलेबस और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा कक्षपाल पद के लिए जारी भर्ती विज्ञापन संख्या 07/2025 को लेकर राज्य में विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं.
रांची में लापता भाई-बहन की तलाश तेज, कई इलाकों में चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन
राजधानी रांची के दुर्गा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी से 2 जनवरी को लापता हुए भाई-बहन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. बच्चों की तलाश में रांची पुलिस ने खोज अभियान और तेज कर दिया है.
महिला HIL 2025-26 का फाइनल 10 जनवरी को रांची में, SG पाइपर्स और श्राची बंगाल टाइगर्स में खिताबी मुकाबला
रांची : करीब दो हफ्तों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2025-26 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 10 जनवरी को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा.