चाईबासा में हाथियों का कहर: दंतैल के हमले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक सप्ताह में 17 जानें गईं
चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार भयावह होता जा रहा है। मंगलवार देर रात एक बार फिर दंतैल हाथी ने रिहायशी इलाके में घुसकर तबाही मचाई और एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचलकर मार डाला।
ICC का BCB को झटका: T20 वर्ल्ड कप मैच भारत से बाहर कराने की मांग खारिज
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जारी हिंसा के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB की उस मांग को खारिज कर दिया है,
पलामू में दफन महिला शव कांड: आरोपी पति रंजीत मेहता ने कोर्ट में किया सरेंडर
पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा पंचायत के डेरवना टोला में गड्ढे से दफन शव बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी पति रंजीत मेहता ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
झारखंड में शीतलहर का कहर, कई जिलों में पारा लुढ़का, 8 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं
पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के साथ चल रही सर्द हवाओं का असर झारखंड में भी साफ दिख रहा है। राज्य के कई जिले इन दिनों शीतलहर की चपेट में हैं।
राजधानी रांची में मीडियाकर्मियों पर हमला, अपराधियों के हौसले बुलंद
NEWS SAGA DESKराजधानी रांची में लगातार हो रही जघन्य घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे प्रतीत हो रहे हैं मानो अपराधियों को न कानून का भय है और न ही पुलिस-प्रशासन का। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर रांची में हो क्या रहा है और अपराधियों का मनोबल किसके सहारे इतना बढ़ा हुआ है। बीते कुछ दिनों की घटनाएं बेहद चिंताजनक रही हैं। दो दिन पहले लालपुर इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, 31 दिसंबर की रात बिरसा चौक पर एक युवक को गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया। अब ताजा मामला मीडियाकर्मियों पर हुए जानलेवा हमले का है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 6 जनवरी की रात करीब एक बजे दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के दो मीडियाकर्मी कार्यालय से काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कोकर स्थित सुभाष चौक के पास पहुंचे, बाइक सवार दो असामाजिक तत्वों ने छिनतई के इरादे से उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। जिम्मेदार नागरिकों की तरह उन्होंने कानून हाथ में लेने के बजाय दोनों असामाजिक तत्वों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत लिखित कार्रवाई की है।
चतरा में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
चतरा। चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौतिया तालाब के समीप एक नाले से नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बाघमारा सीएचसी में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला आयोजित, 750 लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण
NEWS SAGA DESK बाघमारा। झारखंड सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघमारा में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला–2026 का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मंजू दास एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य से संबंधित कुल 24 स्टॉल लगाए गए, जहां विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मेले का लाभ उठाया। विधायक शत्रुध्न महतो ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। उन्होंने दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला उन जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान है, जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर इलाज नहीं करा पाते। उन्होंने सरकार की इस पहल को जनकल्याणकारी बताते हुए इसके निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ ने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की जांच की गई और बीमारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजीकरण एवं पूछताछ काउंटर पर 837 लोगों ने पंजीकरण कराया। आयुष्मान एवं आभा योजना से 87 लोग जुड़े, जबकि कुष्ठ एवं त्वचा रोग की जांच में 36 लोग शामिल हुए। यक्ष्मा एवं एचआईवी की जांच 53 लोगों की, मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू की जांच 101 लोगों की की गई। इसके अलावा युवा मैत्री केंद्र (आरटीआई, एसटीआई) में 88, टीकाकरण (आरआई) में 25, पोषण परामर्श केंद्र में 92, परिवार नियोजन एवं पीसीपीएनडीटी में 45, योग केंद्र में 105, एनसीडी एनीमिया एवं हीमोग्लोबिन जांच में 112, एनसीडी (बीपी, शुगर) एवं वरीय नागरिक जांच में 170, दंत चिकित्सा में 55, पुरुष एवं शिशु जांच में 52, महिला स्वास्थ्य जांच में 89, आयुष चिकित्सा में 69, आंख-कान-गला जांच में 27, नेत्र जांच में 18, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच में 230 तथा प्रयोगशाला जांच में 211 लोगों ने सेवाएं प्राप्त कीं। मेले के दौरान लगभग 750 लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य सेवाएं) बिपिन ठक्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा, बंटी हरि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्वास्थ्य मेले के सफल संचालन में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश चंद्र प्रकाश, प्रखंड लेखा प्रबंधक सन्नी लाल विद्यार्थी, सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।
डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन, 31 जनवरी तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियाँ
Department of Posts to organize ‘Dhai Akhar’ National Letter Writing Competition 2025-26, entries can be sent till January 31
राज्यपाल से मुख्य सचिव ने की शिष्टाचार भेंट, नूतन वर्ष की दी शुभकामनाएँ
Chief Secretary pays courtesy call on Governor, extends New Year greetings
नौडीहाबाजार प्रखंड में आवास योजनाओं में भारी अनियमितता का आरोप, वित्त मंत्री की चुप्पी पर उठे सवाल
Allegations of massive irregularities in housing schemes in Naudihbazar block raise questions about the Finance Minister’s silence.