INDIA ब्लॉक का धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
संसद के शीतकालीन सत्र का मंगलवार (10 दिसंबर) को 11वां दिन है। INDIA ब्लॉक ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर ली।
कचरा प्रबंधन पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती
कचरा अब केवल शहरों की समस्या नहीं है। शहरीकरण और आधुनिकीकरण की होड़ में गांव-देहात भी कचरे की समस्या को झेलने को मजबूर हैं। पर्यावरण के नजरिये से घरों के निकलने वाले कूड़ों से अधिक प्लास्टिक कचरा, मेडिकल कचरा, इलेक्ट्रॉनिक कचरा इत्यादि ज्यादा नुकसानदेह हैं। एक अनुमान के मुताबिक देशभर से हर रोज निकलने वाले करीब तीन लाख मीट्रिक टन कूड़े में से तमाम नए तरह के कूड़े पैदा होने के चलते केवल एक चौथाई कूड़े का निबटान आसानी से हो पा रहा है।
बीमा सखी योजना: ग्रामीण महिलाओं को बनायेगी सशक्त
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन पूर्व हरियाणा के पानीपत से महिलाओं के लिए ‘बीमा सखी’ योजना शुरू की। बीमा सखी योजना का उद्देश्य बीमा के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह महिला उद्यमिता को बढ़ावा देता है और पूरे भारत में आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाता है।
बोकारो में मां-बेटी को जूतों की माला पहनाकर घुमाया
बोकारो जिले के गोमिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के मुंह पर कालिख पोतकर और जूतों की माला पहनाकर कॉलोनी में घुमाया। दोनों पर एक युवती को भागने में सहयोग करने का आरोप है।
ज्वालामुखी विस्फोट से हाहाकार, 54 हजार लोग प्रभावित
फिलीपींस के कनलाओन ज्वालामुखी फटने से नेग्रोस द्वीप समूह के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वैज्ञानिकों ने कनलाओन ज्वालामुखी के छह किलोमीटर दायरे में रह रहे लगभग 54 हजार लोगों को फौरन अन्यत्र चले जाने को कहा है।
मंदिर के गर्भगृह में छेड़छाड़, एक्शन में देवघर डीसी
देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग और अरघा के आसपास कथित रूप से कराए गए कार्य को लेकर देवघर डीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने एसडीओ रवि कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीन लिए हैं। वहीं इस मामले में मंदिर के कर्मचारी हरिलाल पांडे को निलंबित कर दिया है।
6200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस Redmi की यह नयी सीरीज
टेक कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने मीड बजट सेगमेंट में ‘रेडमी नोट 14’ स्मार्टफोन सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इस रिलीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन रेडमी ‘नोट 14’, रेडमी नोट 14 प्रो और रेडमी नोट 14 प्रो+ पेश किया है।
नौसेना को मिला समंदर का योद्धा, रूस ने भारत को सौंपा ताकतवर युद्धपोत INS तुशिल
आधुनिक मल्टी-रोल स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘INS तुशिल’ को सोमवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह युद्धपोत रूस के तटीय शहर कैलिनिनग्राद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की मौजूदगी में भारत को डिलीवर किया गया।
ICC ने बैन की अमेरिका की टी20 लीग
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग (NLC) को बैन कर दिया है। ICC ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका क्रिकेट (USAC) को लेटर लिखकर लीग के भविष्य के संस्करणों को मंजूरी नहीं देने के फैसले की जानकारी दी।
नए कलेक्ट्रेट भवन का CM नीतीश ने किया उद्घाटन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना कलेक्ट्रेट के नए भवन का उद्घाटन किया। अब 39 विभागों का संचालन एक ही भवन से होगा। लोगों को कामकाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पिछले काफी समय से डीएम कार्यालय हिंदी भवन में चल रहा था।