ओडिशा में मोदी बोले-अप्रवासियों के दिल में भारत धड़कता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने कहा- अप्रवासी जहां जाते हैं उसे अपना बना लेते हैं। इसके बावजूद उनके दिल में हमेशा भारत धड़कता है। इसी के चलते दुनिया में मेरा सिर ऊंचा रहता है। पीएम ने आगे कहा कि, भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है
स्टॉक मार्केट में परमेश्वर मेटल की जोरदार एंट्री, पहले दिन ही आ ईपीओ निवेशकों को 45.44 प्रतिशत का मुनाफा
मेटल सेक्टर की कंपनी परमेश्वर मेटल के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयर 61 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इनकी लिस्टिंग 38.52 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ 84.50 रुपये के स्तर पर हुई।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि की
मार्टिन गुप्टिल ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की पुष्टि कर दी है। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था। हालांकि 38 वर्षीय गुप्टिल दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2022 में ब्लैक कैप्स के लिए खेला था।
भारतवंशी अनीता आनंद बन सकती हैं कनाडा की PM: पेशे से वकील, 2019 से सांसद
कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल की सांसद अनीता आनंद का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रमुखता से लिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सत्ताधारी लिबरल पार्टी इस साल होने वाले संसदीय चुनाव से पहले नया प्रधानमंत्री चुन सकती है।
दुबई में तालिबान के मंत्री से मिले भारतीय सचिव: आपसी व्यापार बढ़ाने पर बात हुई
दुबई में बुधवार को अफगान तालिबान और भारतीय अधिकारियों के बीच एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्तान की तरफ से तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान ने हिस्सा लिया।
कैलिफोर्निया की आग में हॉलीवुड स्टार्स के घर भी जले: लॉस एंजिलिस में कमला हैरिस का घर खाली कराया
अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग शहर तक पहुंच गई है। मंगलवार को लगी आग से अब तक 4,856 हेक्टेयर इलाका प्रभावित हुआ है। आग से करीब 1100 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं और 28 हजार घरों को नुकसान पहंचा है।
बैग काटकर महिलाओं ने उड़ाए दो लाख रुपए:बैंक जाते वक्त हुई वारदात
हजारीबाग में दो महिलाओं ने ई रिक्शा सवार एक बुजुर्ग महिला के बैग को काटकर दो लाख रुपए उड़ा लिए। बुजुर्ग महिला रुपए जमा करने के लिए बैंक जा रही थी और इसी दौरान यह वारदात हुई। आरोपी दोनों महिलाओं के साथ एक बच्चा भी था।
पटना में पुलिस पर किन्नरों को पीटने का आराेप
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के नजदीक बुधवार की देर रात भारी वाहनों से बख्शीश मांग रहे किन्नरों को पुलिस ने खदेड़ दिया। किन्नरों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई है। दो किन्नर घायल भी हैं। इसके विरोध में भारी संख्या में किन्नर बाईपास थाने पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
खरमास के बाद हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार
15 जनवरी के बाद कभी भी बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। 30 जनवरी के पहले यह काम पूरा हो जाएगा। भाजपा के 4 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। ऐसे में भाजपा के जिन मंत्रियों के पास अधिक विभाग हैं, उन्हें कम किया जाएगा। ये विभाग कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के बीच बंटेंगे। कैबिनेट विस्तार में पटना, तिरहुत और सारण प्रमंडल के विधायकों को तरजीह देने की तैयारी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने आआपा को दिया समर्थन, केजरीवाल बोले-धन्यवाद दीदी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आम आदमी पार्टी (आआपा) को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह जानकारी देते हुए आआपा संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी का आभार जताया है।