प्रशांत किशोर की हालत बिगड़ी, मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट
राजधानी पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत और अधिक बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया है।
मोतिहारी बाजार समिति में चल रहे निर्माण कार्य का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
कृषि उत्पादन बाजार समिति फेज 2 के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बुधवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी,वरीय परियोजना अभियंता चंपारण कार्य प्रमंडल एवं परियोजना अभियंता उपस्थित
मकर सक्रांति को कीजिए सेलिब्रेट ये 5 नए अंदाज में
मकर संक्रांति एक खास त्योहार है जो भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व है और खासतौर पर उत्तर भारत में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग तिल-गुड़ के लड्डू खाते हैं, पतंगबाजी करते हैं, और अपने घरों को सजाते हैं।
HMPV का 9वां केस: मुंबई में 6 महीने की बच्ची संक्रमित
कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का महाराष्ट्र में बुधवार को तीसरा केस मिला। मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली है। उसे 1 जनवरी को खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन लेवल 84% तक गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मालदह में तृणमूल नेता की हत्या के मामले में पार्टी नेता समेत दो गिरफ्तार
मालदह में तृणमूल कांग्रेस नेता दुलाल सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने पार्टी के नगर अध्यक्ष और हिंदी सेल के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इंग्लिश बाजार थाने में नेता से कई बार पूछताछ की गई। नरेंद्रनाथ के दोनों भाई धीरेंद्रनाथ तिवारी और अखिलेश तिवारी को भी थाने बुलाया गया।
PMCH के हॉस्टल में आधी रात को लगी आग
PMCH के चाणक्य हॉस्टल के एक कमरे में देर रात 11:45 बजे आग लग गई। इसके कारण कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों को भी मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर मनोज नट समेत 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हुई थी।
खो खो विश्व कप 2025: नई दिल्ली में पहले संस्करण की मेजबानी को भारत तैयार
देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे पहले खो-खो विश्व कप के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बीच आज, मंगलवार को खो खो विश्वकप का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। इस महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा समर्थित खो-खो प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 20 पुरुष और 19 महिला टीमें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था है, हालांकि टिकट ऑनलाइन बुक करना होगा।
एक्टर रामचरण के इवेंट में गए 2 फैंस की मौत: :फिल्म गेम चेंजर की प्री-रिलीज से लौट रहे थे
राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया था,
सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट: IT और रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे
सेंसेक्स में आज 700 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों के लिए गडकरी ने लॉन्च की कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज की एक नई स्कीम का ऐलान किया है।