दिल्ली हाई कोर्ट को मिले दो नए जज, शपथ दिलाई गई
दिल्ली हाई कोर्ट को आज दो ने जज मिले। दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस विभू बाखरु ने बुधवार को वकीलों- अजय दिगपाल और हरीश वैद्यनाथन शंकर को पद की शपथ दिलाई।
असम खदान हादसा: 300 फीट गहरी खदान में 8 मजदूर अभी फंसे, 1 की मौत
असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में 300 फीट गहरी कोयला खदान में फंसे 9 मजदूरों में एक का शव बाहर निकाल लिया गया।
इसरो के नये प्रमुख होंगे अंतरिक्ष विज्ञानी वी नारायणन, 14 जनवरी को सोमनाथ की जगह लेंगे
केंद्र सरकर ने वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष बनाया है। वे 14 जनवरी को एस. सोमनाथ की जगह लेंगे। नारायणन की नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल की अवधि के लिए रहेगी। यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई।
प्रधानमंत्री मोदी आज आंध्र प्रदेश को देंगे 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, शाम में ओडिशा रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन बच्चे और ड्राइवर की मौत
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मठवाटांड़ गांव के पास बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो को एलपी ट्रक ने टक्कर मार दी।
अगले तीन दिनों तक पारा 4 डिग्री तक गिरेगा
रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में मंगलवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। सुबह से दोपहर तक बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
विधायक आवास में अभिषेक का नाम लेकर रंगदारी का आरोप, स्पीकर ने जारी किए आठ नए निर्देश
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नाम का उपयोग कर और भाजपा विधायक निखिलरंजन दे के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर विधायक आवास में रंगदारी वसूलने के आरोप के बाद, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विधायक आवास के प्रबंधन के लिए आठ बिंदुओं वाला एक निर्देश जारी किया है
बिहार के दरभंगा में सड़क दुर्घटना में बनमखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि घायल
बिहार में दरभंगा शहर स्थित दिल्ली मोड़ के पास बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्णिया जिला के बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में विधायक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। फिलहाल उनका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर का फर्जी विज्ञापन में इस्तेमाल, तृणमूल कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन फैलाने के मामले में तृणमूल कांग्रेस ने बालुरघाट साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
भाजपा ने समस्तीपुर उत्तर से नीलम सहनी एवं समस्तीपुर दक्षिण से शशिधर झा को अध्यक्ष मनोनीत किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में दो जिला संगठन के दृष्टिकोण से बनाई गई है। जिसमें समस्तीपुर उत्तर के अध्यक्ष के रूप में नीलम सहनी एवं समस्तीपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष शशिधर झा मनोनीत किए गए हैं।