उपज बेचने के लिए किसानों काे बाजार सम्पर्क पहुंच प्रदान करेगा गूगल
उत्तर प्रदेश सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया ने लाखों किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए जेमिनी-संचालित और बेकन-सक्षम उत्तर प्रदेश ओपन नेटवर्क फॉर एग्रीकल्चर के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उप्र सरकार की ओर से मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और गूगल क्लाउड इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अनिल भंसाली ने हस्ताक्षर किए
13 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी कर सकते है कटरा-श्रीनगर ट्रेन का उद्घाटन
कश्मीर घाटी के लोगों के लिए एक बड़ी खबर यह है कि 13 जनवरी को उन्हें वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन के दीदार हो सकते है क्योंकि रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने आज किए कटड़ा बनिहाल रेलवे ट्रैक के निरीक्षण में इस ट्रैक पर ट्रेन चलाने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है
झारखंड में ठंड से राहत नहीं, छाया रहेगा कोहरा
झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। राजधानी रांची में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। रुक-रुक कर चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। गुमला, खूंटी और हजारीबाग सहित कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। शाम में चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है।
पुलिस ने नक्सली को किया गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस ने जिले के नक्सल प्रभावित भेलवाघाटी थाना इलाके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य रहे तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। वह जमुई के चकाई का रहने वाला है।
खादी आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा का प्रतिनिधित्व करती है: राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को कहा कि खादी महोत्सव न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण विकास और स्वरोजगार के लिए एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने खादी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों का प्रतीक बताते हुए कहा कि खादी आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा का प्रतिनिधित्व करती है।
जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की जरूरत है: अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री (महिला एवं बाल विकास मंत्री) अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार काे समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक बरही मनोज यादव, विधायक बरकट्ठा अमित यादव, विधायक मांडू, विधायक बड़कागांव, विधायक बगोदर,जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष जिला परिषद, उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
भारत परमाणु पनडुब्बी बेड़े के नए बेस ‘आईएनएस वर्षा’ से करेगा चीनी नौसेना का मुकाबला
भारत परमाणु ऊर्जा संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी बेड़े के लिए एक नया बेस ‘आईएनएस वर्षा’ बना रहा है, जिसका निर्माण दो साल के भीतर पूरा होगा। भारत का नौसैनिक विस्तार बंगाल की खाड़ी सहित हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति के जवाब में है।
दिल्ली का चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई : भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा कि दिल्ली का चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई है। भाजपा दिल्ली को विकास की दिशा में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है
आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने पर सहमत हुए भारत और मलेशिया
भारत और मलेशिया ने आधिकारिक स्तर की पहली सुरक्षा वार्ता में आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटनें के लिए सहमति जताई है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर का ठेकेदार पंजीयन निलंबित
News Saga Desk रायपुर : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब शासन स्तर पर कार्रवाई होनी शुरू हो गई है. इस कड़ी में लोक निर्माण विभाग ने उसका “अ” वर्ग ठेकेदार के पंजीयन ( क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020 ) को निलंबित कर दिया है.