एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे थे श्रीवास्तव गैंग के अपराधी, छापेमारी में चार गिरफ्तार
रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस काफी संवेदनशीलता से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की भनक लगते ही पुलिस ना सिर्फ अलर्ट हो रही है, बल्कि बेहद शातिर तरीके से अपराधियों को दबोच भी रही है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे अपराधियों को पुलिस ने भी बेहद नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया।
चुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे : बाबूलाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस प्रभारी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का बहाना बनाकर और चुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे हैं।
मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने घोषणा की थी कि एक दिसंबर से हर परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा लेकिन अब चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के नेता और वित्त मंत्री का रुख बदल गया
सुप्रीम कोर्ट ने दी आसाराम बापू को दि अंतरिम जमानत
राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने आसाराम बापू को अंतरिम जमानत दी है।
दिल्ली से बिहार तक भूकंप के झटके: तीव्रता 7.1
मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत बिहार और पश्चिम बंगाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप 7.1 की तीव्रता का था, जिसका केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा एलान, देखें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव?
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान आज (7 जनवरी) को दोपहर में हो जाएगा। चुनाव आयोग आज दोपहर में दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख का एलान करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। फरवरी में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा।
भारत-US परमाणु समझौते में आ रही परेशानी दूर करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका उन नियमों को हटाने के लिए आवश्यक कदमों को अंतिम रूप दे रहा है, जिनके कारण अग्रणी भारतीय और अमेरिकी कंपनियों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग में बाधा आ रही है।
झारखंड हाई कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी सहित 40 आरोपितों के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक बरकरार रखा
झारखंड हाई कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित 40 आरोपितों के खिलाफ लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़क कार्रवाई पर रोक बरकरार रखी है। रांची में 23 अगस्त, 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोरहाबादी मैदान में रैली के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम, संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश
रातू लूटकांड के दो आरोपितों के पोस्टर जारी, 20 हजार इनाम घोषित
शहर के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पोस्टर में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर, 2024 को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनैती की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है।
देशभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 72,300 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज करने के लिए पब्लिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 80% सब्सिडी देने की घोषणा की है।
HMVP वायरल को लेकर झारखंड अलर्ट
चीन में फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) झारखंड के काफी करीब आ चुका है। कोलकाता में एक मामला सामने आया है।