बोकारो में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी क्षेत्र के चुट्टे और लोधी सहित गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा जैसे दुर्गम गांवों में छापेमारी कर रही है। एनआईए की यह छापेमारी नक्सलियों के मददगार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ हुई है।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरों पर
माननीय मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में भेजेंगे सम्मान राशि। पूरे राज्य से 3-4 लाख महिलाएं होंगी कार्यक्रम में शामिल।
जामनगर रिफाइनरी की 25वीं वर्षगांठ पर अनंत अंबानी ने जामनगर और वंतारा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जताई
जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह के दौरान एक संबोधन में, अनंत अंबानी ने जामनगर और इसकी महत्वाकांक्षी संरक्षण पहल, वंतारा के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि की।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा का मुकाबला आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से है।
सर्दी में इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो इन पांच चीजों को दूध में मिलाकर पिएं
News Saga Desk सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। तो हम सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं से जूझने लगते हैं।इस दौरान शरीर को ताकत नहीं मिलती है। जिससे कुछ खास चीजों को खाने से इम्यून सिस्टम बढ़ता है। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिन्हें आप दूध में मिला कर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं और सर्दियों में स्वस्थ रह सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 प्राकृतिक चीजों के बारे में, जिन्हें आप दूध में मिलाकर अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। दूध के साथ मिलाकर इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले 5 असरदार घरेलू नुस्खे दूध, अपनी कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर विशेषताओं के लिए जाना जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। सर्दियों के मौसम में जब इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, तो दूध में कुछ खास चीजें मिलाकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं।उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें आप दूध के साथ मिलाकर अपनी इम्यूनिटी को और भी मजबूत बना सकते हैं। गुड़ सर्दियों में गुड़ का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से न केवल पाचन में मदद मिलती है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। गुड़ आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे थकान भी दूर होती है। खजूर खजूर में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। सर्दी-जुकाम और गले की समस्याओं में भी यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दूध के साथ खजूर मिलाकर पीने से शरीर को अतिरिक्त ताकत मिलती है। बादाम बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है। इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। हल्दी हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। जायफल जायफल में कई पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। दूध में जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है। इन पांच चीजों को दूध में मिलाकर आप अपनी सेहत को दुरुस्त और इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में।
NIA ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार
News Saga Desk रांची। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने साल 2024 में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एनआईए ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार है। साथ ही रांची समेत कई राज्यों से हथियार भी बरामद किये हैं। वामपंथी उग्रवाद पूरे वर्ष एनआईए की जांच का प्रमुख केंद्र बना रहा, जिसके कारण 2024 में हुई गिरफ्तारियों में से 69 प्रतिशत मामले उग्रवाद से जुड़े थे। राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ बड़ी हथियारों की बरामदगी एनआईए की कार्रवाई में देश में हिंसा फैलाने की कोशिशों का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा किए गए प्रयासों के खिलाफ हथियारों की बरामदगी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। रांची, पटना, जम्मू, जयपुर, और चंडीगढ़ सहित देश भर से हथियारों की बरामदगी और जब्ती के मामले सामने आये। जिनमें दो हैंड ग्रेनेड, 34 पिस्तौल राउंड, एक चीनी पिस्तौल, एक तुर्की पिस्तौल, 20 चीनी पिस्तौल राउंड और एक पिस्तौल साइलेंसर शामिल है। अवैध हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की आपूर्ति के मामले में पांच राइफलें, छह पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 215 राउंड गोला-बारूद, पांच डेटोनेटर, दो पैकेट गन पाउडर, 75 खाली कारतूस और 75 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ भी जब्त किये गये। एनआईए ने रांची में एक नई विशेष अदालत की स्थापना की राज्य पुलिस बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों के तहत, एनआईए ने 2024 में 11 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 1,678 राज्य पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल में सुधार किया। इसके साथ ही, भारत की शांति और सद्भाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख आतंकवाद संबंधी और अन्य गंभीर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, एनआईए ने अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये, जिसमें जम्मू और रांची में एक-एक नई विशेष एनआईए अदालत की स्थापना शामिल है। बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ की कार्रवाई एनआईए के लिए बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर गतिविधियों पर कार्रवाई 2024 की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। पिछले साल, एनआईए ने विदेश में सक्रिय खालिस्तानी आतंकवादियों से जुड़े मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इन मामलों में 101 ठिकानों की तलाशी ली। कुल मिलाकर 2024 में विभिन्न मामलों के सिलसिले में 662 जगहों पर छापेमारी की गयी। गैंगस्टर से जुड़े मामलों में भी रांची सहित अन्य स्थानों से 13 गिरफ्तारियां की गयीं।
28 फरवरी तक सरकारी कर्मियों को देना होगा संपत्ति का विवरण
News Saga Desk रांची। राज्य के सरकारी कर्मियों (ग्रुप डी को छोड़कर) को चल और अचल संपत्ति का विवरण 28 फरवरी तक देना होगा। इस संबंध में कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के डीसी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी सेवक, ग्रुप डी को छोड़कर 28 फरवरी तक मानव संपदा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से चल और अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करें। यह विवरण एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक का देना है।
महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पर विशेष सुरक्षा अभियान
महाकुंभ 2025 के निर्विघ्न और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना महंगा हुआ है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। सोने की कीमत में आज 800 रुपये से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है।
रेलमंत्री ने वंदे भारत स्लीपर के ट्रायल का वीडियो शेयर कर किया दावा-180 की स्पीड में एक बूंद पानी नहीं छलका
राजस्थान के कोटा मंडल में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर लखनऊ स्थित अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) टीम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल कर रही है। कोटा मंडल में 180 किलाेमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सफल ट्रायल के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स अकाउंट पर वंदे भारत स्लीपर के ट्रायल का वीडियो पोस्ट किया है।