बिजली चोरी पकड़ी गई तो जांच टीम पर ही हमला, अवर अभियंता ने दर्ज कराया केस
बिजली चोरी को रोकने लिए निरीक्षण करना और बकाएदारों का कनेक्शन काटना बिजली विभाग की टीम को महंगा पड़ गया। कनेक्शन काटने से नाराज दबंग ने परिवार के साथ मिलकर अवर अभियंता समेत लाइनमैन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। कर्मियों ने किसी तरह बचते बचाते अपनी जान बचाई।
नीतीश रेड्डी की पहली सेंचुरी, इंडिया 358/9
नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर ली है। एक समय उस पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। फिलहाल, टीम 116 रन से पीछे है। भारत ने मेलबर्न में शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 9 विकेट पर 358 रन बनाए। नीतीश रेड्डी 105 और मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद हैं।
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार जारी है। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया।
पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में दिखेगा असर
पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 दिसंबर से झारखंड में दिखेगा। रांची सहित राज्य के 21 जिलों में 28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट होंगे रद्द
शहर को जाम से निजात के लिए पटना जिला प्रशासन ने ऑटो और ई-रिक्शा के पुराने परमिट रद्द करने का निर्णय लिया है। परिचालन के लिए सीमित संख्या में नया परमिट जारी किया जाएगा।
BPSC 70th re-exam को लेकर आज सीएम नीतीश कुमार से मिलेंगे कैंडिडेट्स
BPSC कैंडिडेट्स का एक प्रतिनिधिमंडल आज यानी शनिवार को सीएम नीतीश कुमार से मिल सकता है। अभ्यर्थियों ने कहा- ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ही उम्मीद है।’
बागबेड़ा: स्क्रैप टाल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित स्क्रैप टाल में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अपरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना बागबेड़ा रोड नंबर 6 की है।
अवैध संबंध को लेकर हजारीबाग SDO का पत्नी से विवाद
हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ पत्नी अनिता कुमारी को जलाने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव,
चोरों ने 15 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के कालीमाता कॉलोनी और मनमन कॉलोनी में बीती रात चोरों ने 5 घरों में वारदात की। इसमें लगभग 15 लाख की संपत्ति की चोरी का अनुमान है। कालीमाता कॉलोनी के रामचंद्र महतो, अजय सिंह, अर्जुन भूइंया, पम्पम और एक अन्य व्यक्ति के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी किया है।
घूस लेते रिकॉर्ड रूम के प्रधान सहायक समेत दो गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने धनबाद पुराने डीसी ऑफिस में संचालित जिला अभिलेखागार यानि रिकॉर्ड रूम में प्रधान सहायक (बड़ा बाबू) और